आँखों में क्रोध , मुख पर ताला
बाहो में बांधे ,रिबन काला
करते हे हम सबसे आग्रह
तरीका हे सत्याग्रह
आक्रोश लिए , आवेश लिए
सभी वर्गों का समावेश लिए
खड़े हे हम वहाँ ,जहाँ सर्वधर्मो का गृह
तरीका हे सत्याग्रह
घर नहीं , ताला नहीं
खाने को एक निवाला नहीं
पर भेजने हे तुम्हे उपग्रह ?
तरीका हे सत्याग्रह
दंगा हे , आतंक हे
भ्रष्टाचारक सब संत हे
कैसा हे धर्मो का यह विग्रह
तरीका हे सत्याग्रह
जिंदगी कविता भी हे और कहानी भी
आँखो में क्रोध भी हे और पानी भी
जिंदगी हे बस सुखो - दुःखों का संग्रह
तरीका हे सत्याग्रह

Nice...
ReplyDelete