Saturday, January 9, 2016

PARISTHITI




कोई खास विजय नहीं थीं 
मैदान में मैं अकेली खड़ी  थी 

ना जीत का सुख था ना हार का दुख 
ना कोई संघर्ष ना कोई हर्ष 
मेरे सामने मेरी छाया पड़ी थी 
मैदान में मैं अकेली खड़ी थी 

आगे निकल गयी बहुत दौड़ में 
सोच रही थी मैं एक मोड़ में 
दौड़ अपने आप से ही लगी थी 
मैदान में मैं अकेली खड़ी थी 

कुश्ती में भी एक दाँव मारा 
उल्टा पड़ा मेरा खेल सारा 
न जाने मैं किससे लड़ी थी 
मैदान में मैं अकेली खड़ी थी 

1 comment:

  1. Its really nice poem... Deep thought..!!! You are a good poetess...!! This poem is really nice one! Thank you for sharing with us...!!!

    ReplyDelete