मेरी प्रेरणा
This is my first poem which i share with you all. it is based on the concept of life that is "life is the name of ups and downs". it is my intense desire to be a poetess. as a writer, whatever i think,it will reflect in my poems.बना ले इतना काबिल खुद को ,दुनिया नाकाबिल लगने लगे
उठा ले इतना ऊचा खुद को ,दुनिया छोटी लगने लगे
तुझमे होसला हे, दम हे, इसमें कोई शक नहीं
बस एक कदम बढ़ा ले, रुक मत, थक नहीं
सफलता अगले ही मोड़ पे खड़ी हे, लेके फूलो का हार
इतने मोड़ आये और गए, एक मोड़ और सही
जगा इतनी प्यास खुद में, देख अम्बर फटने लगे
उठा ले…………………।
तू गिरा, हस रहे थे लोग, देखा मैने
दिखा देता, उठने का दम भी रखता है
मत कर फिक्र कि क्या होगा आगे
तू अपना भविष्य जब खुद ही लिख सकता है
कर ले ऊचा नाम, तेरे नाम से जग जलने लगे
उठा ले…………………।
सोचता हूँ आ ही जाऊ, तुझे उठाने इस धरा
पर मझे मालूम है, तू हो जायेगा उठ के खड़ा
जो लोग तुझको नाकारा समझ, कोसते हे आज भी
वही कल ख़ुशी से नाचेगे, तुझे कंधे पर बिठा
रीत ये संसार की हे, देख दिल रोने लगे
उठा ले…………………।


